सीवान में 13 दिनों से लापता युवक का चंवर में मिला सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

Siwan Missing Youth Dead Body Recovered: सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में दो सप्ताह से लापता युवक हामिद अली का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है.

सीवान से कन्हैया साह की रिपोर्ट
Siwan Missing Youth Dead Body Recovered:
सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव बरामद हुआ है. जानकारी अनुसार गोपालपुर चंवर में बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान महमदपुर निवासी हामिद अली उर्फ बबलू के रूप में हुई है, जो पिछले करीब दो सप्ताह से लापता थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Siwan Missing Youth Dead Body Recovered: गोपालपुर चंवर में मिला सड़ा-गला शव

पचरुखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित चंवर में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव देखा. खेत की ओर गए लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

हामिद अली उर्फ बबलू के रूप में हुई पहचान

पुलिस जांच के दौरान शव की पहचान महमदपुर निवासी 35 वर्षीय हामिद अली उर्फ बबलू के रूप में हुई. मृतक के पिता तैयब अली ने पहचान की पुष्टि की. शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी.

Siwan News: दो सप्ताह पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

परिजनों के अनुसार हामिद अली पिछले करीब दो सप्ताह से लापता थे. उनके पिता ने 18 जून को पचरुखी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा था, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Siwan Police: घटनास्थल से मिले कई सामान

पुलिस को घटनास्थल से मृतक का पर्स, चप्पल, आधार कार्ड और गंजी बरामद हुई है. इन सामानों के आधार पर पहचान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया. पुलिस ने सभी बरामद वस्तुओं को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों का आरोप है कि हामिद अली की हत्या कर शव को चंवर में फेंका गया है. परिवार का यह भी दावा है कि शव को जल्द नष्ट करने की नीयत से उस पर किसी प्रकार का रासायनिक पदार्थ डाला गया होगा. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Siwan Crime Mफोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने और साक्ष्य एकत्र किए. इनकी जांच रिपोर्ट से मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है.

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हामिद अली पेशे से ड्राइवर थे और आठ भाइयों में छठे स्थान पर थे. उनके तीन छोटे बच्चे हैं. शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने जल्द मामले के उद्भेदन का भरोसा दिया है.

Also Read: सीवान में नहरों में आया पानी, धान की रोपनी की तैयारी शुरू, सूखने से बचे बिचड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >