सीवान में 21 और 31 अगस्त को लगेगा जॉब कैंप, इतने हजार के वेतन पर होगी भर्ती

Siwan Job Camp: सीवान के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के सुनहरे अवसर. 21 और 31 अगस्त को लगने वाले जॉब कैंप में 10+2 पास अभ्यर्थियों के लिए भर्ती होगी. 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव और कमीशन का लाभ पाएं.

Siwan Job Camp: सीवान जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा 21 एवं 31 अगस्त को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. दोनों दिनों जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा.

21 अगस्त को डीआरसीसी में लगेगा कैंप

21 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), सीवान में होगा. वहीं 31 अगस्त को कैंप Param Skill Training India Pvt. Ltd., सम्राट मैरिज हॉल के पास, गंडक स्कूल बसंतपुर रोड, तरवारा बाजार, सीवान में आयोजित किया जाएगा.

ABDE और ZTE पदों पर होगी भर्ती

जॉब कैंप में Netambit Value First Services Pvt. Ltd. (Airtel Payment Bank) द्वारा ABDE एवं ZTE पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 उत्तीर्ण निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

12,500 रुपये वेतन के साथ इंसेंटिव और कमीशन

चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव एवं कमीशन का लाभ मिलेगा. नौकरी का स्वरूप फील्ड जॉब होगा तथा कार्यस्थल सीवान निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों का चयन फेस-टू-फेस इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.

जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचने की अपील

जिला नियोजनालय ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ जॉब कैंप में शामिल होने की अपील की है. विभाग के अनुसार, ऐसे रोजगार शिविरों के माध्यम से जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >