सीवान पैसेंजर ट्रेन से 12.72 लीटर विदेशी शराब बरामद, लावारिस हालत में मिली खेप

आरपीएफ पोस्ट सीवान और ट्रेन एस्कॉर्ट टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन से 12.72 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. यह शराब लावारिस हालत में एक कोच से मिली, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.

Siwan News: सीवान में आरपीएफ पोस्ट और ट्रेन एस्कॉर्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोरखपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन से 12.72 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब की यह खेप ट्रेन के एक कोच में लावारिस हालत में मिली. आरपीएफ ने जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए सीवान उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. मामले में अज्ञात के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पैसेंजर ट्रेन के कोच से मिली शराब

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी के निर्देश और आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा था. आरपीएफ पोस्ट सीवान और ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर की संयुक्त टीम गाड़ी संख्या 55042 गोरखपुर-सीवान पैसेंजर की जांच कर रही थी.

इसी दौरान कोच संख्या 259236 में लावारिस हालत में शराब की खेप बरामद हुई. आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ के बावजूद शराब पर किसी ने अपना दावा नहीं किया.

58 बोतलों में 12.72 लीटर शराब

बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की की 180 मिलीलीटर की 54 बोतलें और स्मिरनॉफ जामुन व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की चार बोतलें शामिल हैं. जब्त शराब की कुल मात्रा 12.72 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 17,260 रुपये है.

आरपीएफ ने बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, सीवान को सुपुर्द कर दिया.

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

उत्पाद विभाग ने इस मामले में कांड संख्या 616/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की जांच की जा रही है और शराब को ट्रेन में लाने वाले व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

कार्रवाई में उप निरीक्षक नंद किशोर सिंह, परमेंद्र राय और नीरज कुमार पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आरपीएफ ने बताया कि ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ निगरानी एवं जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >