सीवान के दाहा नदी में मिला महिला का शव, टहलने की बात कहकर घर से निकली थी

Siwan Woman Dead Body: सीवान के नगर थाना क्षेत्र में दाहा नदी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है. परिवार का दावा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और घर से टहलने निकली थी.

Siwan woman's body found: नगर थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के समीप रविवार की दोपहर दाहा नदी में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. नदी में शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतका की पहचान बनकटा निवासी अजीत साह की पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सरोज देवी करीब एक वर्ष से अपने मायके धनौती थाना क्षेत्र के सरसा गांव में रह रही थी. वह मानसिक रूप से बीमार थी. रविवार की सुबह वह घर से टहलने की बात कहकर निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

तीन बजे नदी में शव मिलने की मिली सूचना

परिजनों ने बताया कि आसपास के इलाकों में तलाश करने के बाद भी सरोज देवी का पता नहीं चला. इसी बीच रविवार की दोपहर करीब तीन बजे मुक्तिधाम के समीप दाहा नदी में महिला का शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सरोज देवी के रूप में की. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी.

शव मिलने की खबर से परिवार में मचा कोहराम

मृतका के भाई आलोक साह ने बताया कि बहन के घर से निकलने के बाद से ही परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. नदी में शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सरोज देवी के दो छोटे बच्चे हैं. मां की मौत की खबर से बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : Bihar Politics: SC/ST आरक्षण पर सहयोगियों में तकरार, संतोष सुमन ने मांगी समीक्षा, चिराग ने ठुकराया सब-कोटा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >