सीवान: आंदर सीएचसी के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की पहल, 20 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण किट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी के खिलाफ जंग में मानवता की मिसाल पेश की है. उन्होंने 20 टीबी मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार की टोकरी उपलब्ध कराई है, जिससे मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद जगी है.

Community Health Center: टीबी के खिलाफ जंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश की. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को केंद्र के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 20 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार की टोकरी उपलब्ध करायी. मरीजों को पोषण सहयोग मिलने से उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद बढ़ी है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बबलू कुमार शर्मा के समन्वय में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और कर्मियों ने स्वेच्छा से मरीजों की जिम्मेदारी ली. सभी ने अपने स्तर से पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर मरीजों का उत्साह बढ़ाया.

चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्यकर्मी तक बने मरीजों के सहारा

कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा ने पांच, डॉ. प्रेमलता ने दो, डॉ. अनिल ने एक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक मधुरेंद्र कुमार ने एक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अभिषेक ने दो तथा एएनएम सुमन, एएनएम वीरांगना, नर्स प्रीतम, सुधीर कुमार, विनोद पांडे, अनुराधा कुमारी, सीमा कुमारी, माधुरी कुमारी, नीरज कुमार और नूतन कुमारी ने एक-एक टीबी मरीज को गोद लिया.

दवा के साथ पोषण और सहयोग भी जरूरी

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि टीबी को हराने के लिए केवल नियमित दवा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मरीजों को पौष्टिक आहार और सामाजिक सहयोग भी मिलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य मरीजों को उपचार के साथ पोषण सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें जल्द स्वस्थ होने में मदद करना है.

कार्यक्रम का संचालन एसटीएस बबलू कुमार शर्मा ने किया. स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने उनके समन्वय और सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों के सहयोग की सराहना की. स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी मदद करने का सिलसिला आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >