सीवान में 65 वर्षीय बुजुर्ग लापता, बेटे ने एसपी से लगायी बरामदगी की गुहार

सीवान के शहीद सराय से 65 वर्षीय असगर अली लापता हैं. बेटे ने एसपी को आवेदन देकर जल्द बरामदगी की मांग की है. परिजनों ने सीसीटीवी जांच में लापरवाही का आरोप लगाया.

सीवान: सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय निवासी शमीम आलम ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने 65 वर्षीय पिता असगर अली की बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है.

आवेदन के अनुसार, असगर अली नगर थाना क्षेत्र के शहीद सराय स्थित बहुरानी साड़ी सेंटर नामक दुकान चलाते हैं. 17 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे. इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका.

मधुमेह से पीड़ित हैं असगर अली

परिजनों के अनुसार, असगर अली मधुमेह से पीड़ित हैं और नियमित रूप से दवा लेते हैं. ऐसे में उनके अचानक लापता होने से परिवार की चिंता और बढ़ गयी है. बेटे शमीम आलम ने बताया कि 18 जुलाई को नगर थाना में आवेदन दिया गया था. इसके बाद 21 जुलाई को नगर थाना कांड संख्या 708/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.

सीसीटीवी फुटेज की जांच नहीं होने का आरोप

शमीम आलम का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की प्रभावी तरीके से जांच नहीं की है. उन्होंने आशंका जतायी है कि उनके पिता के साथ कोई अनहोनी हो सकती है.

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की त्वरित जांच कर असगर अली की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की है.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >