सीवान: बाबा महेंद्रनाथ धाम पहुंचे SDO, श्रावणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

सीवान के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं. अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) आशुतोष कुमार गुप्ता ने अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया. आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

Siwan News: सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) आशुतोष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ धाम पहुंचकर आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, मंदिर प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की.

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

समय पर पूरी करें सभी तैयारियां

SDO ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं. उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने मंदिर परिसर, सरोवर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर

बैठक में पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए. वहीं स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया.

बैठक में प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, मंदिर के पुजारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, दुकानदार तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >