चलती कार पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पर अचानक गूंजा धमाका

Saran News : चलती कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवार; हादसे के बाद जर्जर पेड़ों को हटाने की उठी मांग.

परसा (सारण) से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट
Saran News : एसएच-73 पर परसा थाना क्षेत्र के हरपुर परसा गांव के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गुरुवार की शाम सड़क से गुजर रही एक चारपहिया वाहन पर अचानक पेड़ गिर पड़ा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए. जानकारी के अनुसार, कार में सवार परसा थाना क्षेत्र के मारर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र राय का रवि प्रकाश अपने चालक रिशु कुमार के साथ छपरा से घर लौट रहे थे. इसी दौरान हरपुर परसा के समीप अचानक सड़क किनारे स्थित एक पेड़ उनकी चलती कार पर गिर गया.

कुछ देर बाधित रहा आवागम

पेड़ गिरते ही वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के संबंध में रवि प्रकाश ने बताया कि छपरा से वह अपनी कार से घर लौट रहे थे. हरपुर परसा के पास पहुंचते ही अचानक एक पेड़ उनकी गाड़ी पर आ गिरा. पेड़ गिरने से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन ईश्वर की कृपा से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं लगी और कार से कूदकर अपनी जान बचाई. पेड़ गिरने के कारण कुछ समय के लिए शीतलपुर-सिवान मुख्य मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हुआ.

स्थानीयों ने की प्रशासन से जर्जर पेड़ हटाने की मांग

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया. इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जर्जर एवं कमजोर पेड़ों की पहचान कर उन्हें समय रहते हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के मौसम में ऐसे पेड़ कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं.

Also Read : ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई बस, पुलिस जीप को उड़ाया, बनी भगदड़ की स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >