सरकार वंचित लोगों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर : मंगल

आंदर प्रखंड स्थित रामजानकी मंदिर के कैंपस में एनडीए गठबंधन द्वारा कार्यकर्ता सम्मान व भोज का आयोजन किया गया. दरौली विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया व उनका आभार व्यक्त किया गया.

संवाददाता, सीवान. आंदर प्रखंड स्थित रामजानकी मंदिर के कैंपस में एनडीए गठबंधन द्वारा कार्यकर्ता सम्मान व भोज का आयोजन किया गया. दरौली विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया व उनका आभार व्यक्त किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि अतिथि के रूप के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों व परिश्रम से सीवान में एनडीए की सांसद विजयलक्ष्मी देवी निर्वाचित हुई. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है.पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान व सम्मान मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का देन है कि देश व बिहार विकास की बुलंदियों को छू रहे है. एनडीए की सरकार बिहार व देश के गरीब,दलित, पिछड़े वंचित लोगो के उत्थान के लिए हमेशा से तत्पर है. सीवान जिला में प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री ने शिक्षा , स्वास्थ्य,सड़क और रोजगार पर जो कार्य कर रहे है.वह अतुलनीय है.आज सीवान जिला के अंतर्गत हाईटेक हॉस्पिटल , मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए है. नव निर्वाचित सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने भी दरौली की जनता व कार्यकताओं का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित की. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, नंद प्रसाद चौहान,भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान,रालोमो जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद, भाजपा नेता शंभू प्रसाद, उमेश प्रधान, राहुल तिवारी, अभिमन्यु सिंह, मनोज राम, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष सिंह, संचालन कुंज बिहारी सिंह ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >