सीवान के दरौंदा के रामगढ़ा और बालबंगारा पंचायत में सहयोग शिविर, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

सीवान के दरौंदा प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। मौके पर कई मामलों का त्वरित समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतुष्टि जताई।

सीवान: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा एवं बालबंगारा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के जल्द समाधान का भरोसा दिया गया.

राशन कार्ड, मनरेगा और पेंशन से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहित कई योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.

अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदनों की सुनवाई की और जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन किया.

गांव में ही मिलेगी सरकारी सेवाएं : अधिकारी

शिविर में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े. इसी सोच के तहत गांव स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को उनके गांव में ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके.

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

शिविर के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं हटाने, मनरेगा जॉब कार्ड, लंबित मजदूरी भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, आवास योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई.

अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लाभुकों को आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर उनकी सहायता की. ग्रामीणों ने गांव में ही अधिकारियों की मौजूदगी और समस्याओं के त्वरित समाधान पर संतोष जताते हुए इस पहल की सराहना की.

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के सहयोग शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

ये अधिकारी रहे मौजूद

सहयोग शिविर में एसडीएम अनिता कुमारी, बीडीओ सिंपी कुमारी, अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण, बीएओ राम वीर सिंह यादव, बीईओ सौरभ सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >