राजद विधायक ओसामा शहाब केस की पूरी कहानी: हाईकोर्ट से मिली राहत, अब दिशा की बैठक में दिखे

RJD MLA Osama Shahab: सीवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पिछले डेढ़ महीने से एक गंभीर जमीन विवाद के चलते कानूनी पचड़े में उलझे हुए हैं. इसी बीच उन्हें दिशा की बैठक में देखा गया है.

RJD MLA Osama Shahab: (सीवान अरविंद कुमार सिंह) सीवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पिछले डेढ़ महीने से एक गंभीर जमीन विवाद के चलते कानूनी पचड़े में उलझे हुए हैं. डॉक्टर दंपति की जमीन को जबरन हड़पने, निर्माण कार्य में बाधा डालने,हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों ने सियासी हलचलें तेज कर दीं. हालांकि, इस सबके बीच विधायक शनिवार को सीवान के डॉ. अंबेडकर भवन में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल दिखाई दिए.

क्या है पूरा मामला

पूर्व सांसद बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर 15 अप्रैल को महादेवा थाना क्षेत्र के झुनापुर गांव में एक डॉक्टर दंपति की जमीन विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. आरोप था कि विधायक ने खुद दावा कर निर्माण रुकने को कहा, और जब काम शुरू हुआ तो 30-40 हथियारबंद लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर मारपीट की, सीसीटीवी तोड़ दिए और मजदूरों के मोबाइल छीन लिए. इस पर 28 अप्रैल को सीवान की सेशन कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.

गिरफ्तार करने पहुंचे थे 100 से अधिक पुलिसकर्मी

इसके बाद 4 मई को सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार और सीवान एसपी के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने ओसामा के पैतृक आवास प्रतापपुर और नवलपुर स्थित आवासों पर छापेमारी की. पुलिस को कोर्ट से तलाशी वारंट लेकर यह कार्रवाई की थी, लेकिन विधायक दोनों जगह नहीं मिले.

पटना हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

13 मई की सुबह जब सीवान पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंची, तब भी वे मौजूद नहीं थे. पुलिस को विधायक के करीबियों ने बताया कि पटना हाईकोर्ट ने विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. न्यायमूर्ति अजीत कुमार की एकलपीठ ने ओसामा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए केस डायरी भी मांगी है.

ये भी पढ़ें: शहाबुद्दीन के करीबी साबिर मियां पटना से गिरफ्तार, जमीन कब्जाने और रंगदारी से जुड़ा है मामला

17 जून को आएगा फैसला

कोर्ट से राहत मिलने के बाद विधायक आज फिर सुर्खियों में हैं. सीवान के डॉ. अंबेडकर भवन में हुई दिशा बैठक में उनकी मौजूदगी से यह साफ है कि वे सक्रिय हैं. देखना यह होगा कि 17 जून को अगली सुनवाई में अदालत क्या फैसला सुनाती है.

Also Read: घर की दहलीज पर बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, पटना ले जाते समय रास्ते में मौत, सीवान में सुबह से भारी बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >