सीवान: सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मा प्रसाद को दी भावभीनी विदाई, बड़हरिया में हुआ सम्मान समारोह

बड़हरिया के मध्य विद्यालय पकड़ी में सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मा प्रसाद के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित, शिक्षकों ने उनके योगदान को सराहा।

Siwan News: बड़हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय पकड़ी में सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मा प्रसाद के सम्मान में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उमावि पकड़ी की प्रधानाध्यापिका पूनम यादव एवं मवि पकड़ी के प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन शिक्षिका पूनम कुमारी ने किया.

फूल-माला और बुके देकर किया सम्मानित

समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मा प्रसाद को फूल-माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. साथ ही जीवनोपयोगी उपहार भेंट कर उनके दीर्घ, समर्पित और अनुकरणीय शैक्षणिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया.

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि ब्रह्मा प्रसाद ने हमेशा अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया. वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति सदैव समर्पित रहे और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

अनुभव और कार्यशैली की वक्ताओं ने की सराहना

शिक्षक नेता जयप्रकाश गुप्ता, शिक्षक रिंकू तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, इमाम हसन सहित अन्य वक्ताओं ने ब्रह्मा प्रसाद को कुशल, अनुशासित एवं व्यवहारकुशल शिक्षक बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव, सादगी और सकारात्मक सोच से विद्यालय परिवार को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी.

सेवाकाल के अनुभव साझा किए

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मा प्रसाद ने विद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मौके पर डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. कुमारी अनामिका, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. संध्या कुमारी, दीपक गिरि, परवेज अंसारी, मो. अब्दुल कादिर, अभय कुमार, संजय कुमार, कैस कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, नीतीश कुमार, आशुतोष कुमार, जमाल अली, प्रियंका कुमारी के साथ प्रभारी मुखिया मो. शहाबुद्दीन, बीडीसी सदस्य इसराइल, सरपंच एसरार अहमद, मैनेजर खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >