सीवान: प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को मध्य विद्यालय में स्थानांतरण देने की मांग तेज

Bihar Teacher Transfer: बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ, सीवान ने प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को मध्य विद्यालयों में स्थानांतरण का अवसर देने की मांग की है. संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ईमेल भेजकर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है.

Bihar Teacher Transfer: सूबे के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधान शिक्षकों को मध्य विद्यालयों में स्थानांतरण का अवसर देने की मांग तेज हो गई है. इस संबंध में बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ, सीवान के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप कर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है.

संघ की ओर से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ईमेल भेजकर कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधान शिक्षक लंबे समय से अपने पद पर कार्यरत हैं. उनकी नियुक्ति प्रारंभिक विद्यालयों के लिए हुई थी, जबकि वर्तमान में मध्य विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं.

रिक्त पद भरने और व्यवस्था मजबूत करने की मांग

अशोक कुमार प्रसाद ने कहा कि योग्यता और सेवा अनुभव के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को मध्य विद्यालयों में स्थानांतरण का अवसर दिया जाना चाहिए. इससे रिक्त पदों को भरने में आसानी होगी और विद्यालयों की शैक्षणिक तथा प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी.

स्थानांतरण प्रक्रिया का लाभ देने की अपील

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फिलहाल शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की है. ऐसे में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को भी इस प्रक्रिया का लाभ मिलना चाहिए. इससे प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी.

स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग

शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर योग्य प्रधान शिक्षकों को मध्य विद्यालयों में पदस्थापित किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >