siwan news : 20 जून को प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियां तेज, बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद

siwan news : पचरूखी के जसौली स्थित कार्यक्रम स्थल का डीएम ने लिया जायजा, बनेंगे पांच हेलीपैडकार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी होंगे शामिलजनसभा में पांच लाख लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने की कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद जल्द शुरू होगा पंडाल का निर्माण

सीवान. प्रधानमंत्री नरेंद्र ���ोदी के संभावित सीवान दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है. पीएम का यह दौरा 20 जून को संभावित है.

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सारण प्रमंडल के तीन प्रमुख जिला सीवान, छपरा और गोपालगंज के लोगों की एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम स्थल के रूप में पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव को चिह्नित किया गया है, जहां भव्य मंच निर्माण, सुरक्षा इंतजाम और जनसैलाब की सुविधाओं की तैयारी जोरों पर है. प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है. संभावना है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल होंगे. प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश, एडीएम प्रमोद राम, डीडीसी मुकेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार सत्यम सिंह समेत अन्य अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं ने गुरुवार को संभावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा, यातायात, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, समतलीकरण एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर गहन मंथन किया गया. कार्यक्रम स्थल पर पांच हेलीपैड बनाये जाने की योजना है, जिनमें तीन प्रधानमंत्री के लिए और शेष दो मुख्यमंत्री और राज्यपाल के हेलीकॉप्टरों के लिए होंगे. जिला प्रशासन के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष रूट प्लान और सुरक्षा घेरे तैयार किये जायेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण शुरू होते ही प्रधानमंत्री की विशेष सुरक्षा टीम इसे अपने घेरा में ले लेगी और उसकी देखरेख में सभी काम होंगे. इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को पांच लाख से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गयी है. इसी क्रम में आगामी शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी स्थल निरीक्षण के लिए सीवान पहुंच सकते हैं. उनके निरीक्षण के बाद पंडाल निर्माण और अन्य व्यवस्थाएं पूरी गति से शुरू हो जायेंगी.

ऐतिहासिक होगा पीएम का कार्यक्रम

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सीवान के लिए ऐतिहासिक होगा और जिले को करोड़ों की सौगात मिल सकती है. उन्होंने कहा कि संगठन पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट गयी है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. सभी ने एकमत से कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर होगा, जिसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी. जिला प्रशासन और भाजपा संगठन मिलकर इस संभावित दौरे को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं. तैयारियों में सहभागिता और समर्पण को देखकर यह कहा जा सकता है कि 20 जून को सीवान इतिहास रचने जा रहा है. कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सौरव कुशवाहा, सत्यम सिंह समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >