दाहा नदी के सौंदर्यीकरण की तैयारी तेज

जिले की जीवनरेखा मानी जाने वाली दाहा नदी को फिर से स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस पहल शुरू कर दी है.दाहा नदी की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को अब प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

प्रतिनिधि, सीवान. जिले की जीवनरेखा मानी जाने वाली दाहा नदी को फिर से स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस पहल शुरू कर दी है.दाहा नदी की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को अब प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर दाहा नदी की भूमि की नापी कराई जाएगी ताकि नदी की वास्तविक सीमा को चिन्हित किया जा सके.मंगलवार की शाम जिलाधिकारी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार के कक्ष में दाहा नदी से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की. इसके अलावा शहर के साफ सफाई को भी चर्चा किया.इस दौरान डीएम ने नगर परिषद से संबंधित विभिन्न फाइलों का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मियों से जरूरी जानकारी भी ली. नापी के दौरान दाहा नदी की जमीन पर हुए अतिक्रमण, अवैध निर्माण और नदी के संकुचन को चिन्हित किया जाएगा. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने और नदी के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नदी की जमीन को चिह्नित कर सुरक्षित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >