प्राचार्य पर हमला में 47 छात्रों पर मुकदमा

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर हमला कर घायल करने के मामले में विद्यालय के 47 छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राचार्य नसीम अहमद ने आरोप लगाया था कि 13 फरवरी को आक्रोशित छात्रों ने लाठी, डंडे और लकड़ी के तख्तों से हमला कर दिया थाए जिससे उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए थे. प्राचार्य ने अपनी जान बचाने के लिए चैंबर से बगल के कार्यालय में शरण ली, लेकिन छात्रों ने गेट तोड़कर कार्यालय को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

प्रतिनिधि, सीवान जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर हमला कर घायल करने के मामले में विद्यालय के 47 छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राचार्य नसीम अहमद ने आरोप लगाया था कि 13 फरवरी को आक्रोशित छात्रों ने लाठी, डंडे और लकड़ी के तख्तों से हमला कर दिया थाए जिससे उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए थे. प्राचार्य ने अपनी जान बचाने के लिए चैंबर से बगल के कार्यालय में शरण ली, लेकिन छात्रों ने गेट तोड़कर कार्यालय को क्षतिग्रस्त कर दिया था. घटना की शुरुआत 11 फरवरी की रात से जुड़ी है, जब छात्रावास निरीक्षण के दौरान प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने छात्रों के पास से लगभग 50 मोबाइल फोन, एक बड़ा सुतली बम और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किये थे. इन वस्तुओं को जब्त करने के विरोध में छात्र उग्र हो गये. प्राचार्य ने डीएम, एसडीएम और एसडीपीओ को सूचित किया था. इसके बाद 12 फरवरी को एसडीएम और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की. उसी रात छात्रों ने प्राचार्य के आवास पर पथराव और सुतली बम फेंके थे. अगले दिन 13 फरवरी को छात्रों ने प्राचार्य पर हमला कर दिया और प्राचार्य कार्यालय की खिड़की का शीशा तोड़कर अग्निशमन यंत्र से रसायनिक पाउडर छोड़ दिया, जिससे दम घुटने लगा. हमला करने वालों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र शामिल थे. आरोप है कि छात्रों ने सीसीटीवी हार्ड डिस्क, जब्त मोबाइल और प्राचार्य का भी मोबाइल लूट लिया. इसके बाद कर्मचारी अभिमन्यु कुमार और स्टाफ नर्स नूतन सिन्हा ने प्राचार्य को बचाया और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राचार्य ने आरोपितों पर हत्या के प्रयास, लूट, संपत्ति क्षति सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >