डीएवी हाइस्कूल में प्रवेश को लेकर हंगामा

मंगलवार से शुरू हुए मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों में प्रवेश को लेकर परीक्षार्थियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से है. जबकि परीक्षार्थियों को क्रमश: 9 बजे व 1.30 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है. जिला प्रशासन भी इसको सख्ती से लागू करने का निर्देश दे रखा है. मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्र डीएवी उवि सह इंटर कॉलेज सीवान में प्रवेश को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया. जबरन धक्का देकर दो महिला परीक्षार्थियों को प्रवेश कराने का प्रयास किया.

प्रतिनिधि, सीवान. मंगलवार से शुरू हुए मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों में प्रवेश को लेकर परीक्षार्थियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से है. जबकि परीक्षार्थियों को क्रमश: 9 बजे व 1.30 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है. जिला प्रशासन भी इसको सख्ती से लागू करने का निर्देश दे रखा है. मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्र डीएवी उवि सह इंटर कॉलेज सीवान में प्रवेश को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया. जबरन धक्का देकर दो महिला परीक्षार्थियों को प्रवेश कराने का प्रयास किया. बताया जाता है कि निर्धारित समय पश्चात पहुंची दो महिला परीक्षार्थी को प्रवेश से रोक दिया गया. इसके बाद दोनों परीक्षार्थी चहारदीवारी फांदकर केंद्र परिसर में प्रवेश का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हो सकी. इसी बीच दो शिक्षिका व एक महिला पुलिस कर्मी भी नौ बजे के बाद केंद्र के मुख्य गेट पर पहुंची, जिनके प्रवेश को लेकर अभिभावक सहित परीक्षार्थियों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया. अभिभावकों का कहना था कि समय का पालन सबको करना होगा. जब परीक्षार्थियों को देर होने पर केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है तो परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होनी चाहिए. परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभिभावक बृजानंद यादव ने बताया कि समिति के निर्देश पर नौ बजते ही मुख्य गेट को बंद कर दिया गया. इस बीच महिला कर्मियों को जब प्रवेश के लिए गेट खोला गया तो दोनों महिला परीक्षार्थी दौड़कर केंद्र में प्रवेश कर गयी, जहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जबरन बाहर निकाल दिया. जिससे अभिभावक और नाराज हो गए और हंगामा करने लगे. वे उग्र हो गए और मुख्य गेट को पिटने और धक्का देने लगे. इसको लेकर अभिभावक व गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई. बाद मे अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >