धारदार हथियार से युवक की हत्या

स्थानीय थानाक्षेत्र के बिठुना गांव में प्रसिद्ध बिठून देवी स्थान के समीप सोमवार की रात धारदार हथियार व ईंट-पत्थर से मार कर बिठुना गांव के अरविंद कुमार सिंह (44) की हत्या कर दी .युवक की मौत होने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए. मृतक लगभग 5 वर्ष पूर्व बिठूना गांव में हुए हत्या समेत कई मामले में नामजद था और जमानत पर गांव में ही रह रहा था.

प्रतिनिधि, बसंतपुर. स्थानीय थानाक्षेत्र के बिठुना गांव में प्रसिद्ध बिठून देवी स्थान के समीप सोमवार की रात धारदार हथियार व ईंट-पत्थर से मार कर बिठुना गांव के अरविंद कुमार सिंह (44) की हत्या कर दी .युवक की मौत होने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए. मृतक लगभग 5 वर्ष पूर्व बिठूना गांव में हुए हत्या समेत कई मामले में नामजद था और जमानत पर गांव में ही रह रहा था. सूत्रों के अनुसार घटना का मुख्य कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. हत्या के बाद गांव में कई तरह की चर्चा हो रही है. घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सोमवार की रात घटनास्थल पर पहुंचे. महाराजगंज एसडीपीओ अमन भी मौके पर पहुंच जानकारी लेने मे जुट गए. पुलिस को मृतक के गले के उपर कई जगहों पर जख्म के निशान मिले. शव देख कर लग रहा था कि मृतक को धारदार हथियार व ईंट-पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मध्य रात्रि के बाद पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया. मंगलवार की सुबह जिला से एफएसएल की टीम बिठूना पहुंची. ज एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने इक्कठे किए. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अरविंद कुमार सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया. शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी पति के शव को देख बेसुध हो गई. मृतक अपने पीछे दो पुत्र उत्कर्ष व उत्पल को छोड़ गया. गांव में लोग दबी जुबां चर्चा कर रहे थे कि गांव के ही संतोष सिंह के परिजनों से किसी बात पर अरविंद सिंह से विवाद भी चल रहा था और अरविंद सिंह सोमवार की रात बिठून देवी स्थान के तरफ गए थे. जहां लोगों ने उसका शव खून से लथपथ देख हंगामा किया. मृतक अरविंद पर हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा केस है दर्ज बिठूना का अरविंद कुमार सिंह भी आपराधिक छवि का था. उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है. बताया जाता है कि वर्ष 2020 में उसके भाई गोविंद सिंह की हत्या भी हुई थी. जिसमें मृतक अरविंद कुमार सिंह भी नामजद था. लगभग एक वर्ष पूर्व वह हत्या मामले में जमानत पर था. परिजनों के अनुसार जेल से लौटने के बाद उसकी मानसिक स्थिति थी नहीं थी और उसका इलाज परिजन करा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >