ग्रामीणों ने जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट को घेरा

नगर के मझौली चौक पर मंगलवार को मेडिकल दुकान की जांच करने पहुंची टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा.आक्रोशित ग्रामीणों ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार को घेर लिया और जांच की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. मौके पर मौजूद थाना प्रभारी राहुल कुमार ने काफी मशक्कत के बाद मजिस्ट्रेट को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

मैरवा: नगर के मझौली चौक पर मंगलवार को मेडिकल दुकान की जांच करने पहुंची टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा.आक्रोशित ग्रामीणों ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार को घेर लिया और जांच की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. मौके पर मौजूद थाना प्रभारी राहुल कुमार ने काफी मशक्कत के बाद मजिस्ट्रेट को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. मिली जानकारी के अनुसार सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम जिसमें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर शामिल थे. मझौली चौक स्थित नवदुर्गा फार्मा की जांच करने पहुंची थी. टीम सबसे पहले संचालक कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ बड़ू सिंह के आवास पर पहुंची. जहां मातृ श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी. संचालक ने पारिवारिक कार्यक्रम और व्यस्तता का हवाला देते हुए अगले दिन जांच करने का अनुरोध किया. लेकिन अधिकारी प्राणगढ़ी में स्थित मेडिकल दुकान पर पहुंच गए.जैसे ही टीम ने दुकान पर जांच शुरू की वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों का कहना था कि जब परिवार श्राद्ध कर्म में व्यस्त है तो ऐसे समय में जांच करना अनुचित है. लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ महीने में मैरवा में करीब एक दर्जन अस्पतालों और जांच घरों की जांच हुई है. लेकिन किसी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने इसे सिर्फ दिखावा करार देते हुए पारदर्शिता की मांग की.हंगामे के बाद मामला शांत होने पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने बताया कि वे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे. उन्होंने कहा जांच प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा और आगे की कार्रवाई वरीय स्तर से ही सुनिश्चित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >