सीवान के हसनपुरा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या मामले में पांच पर प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

सीवान के हसनपुरा में पूर्व विवाद के चलते 80 वर्षीय सत्यदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर 80 वर्षीय सत्यदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. घटना के तीसरे दिन मंगलवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा. वहीं पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

पुत्र के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

मृतक के पुत्र बृजकिशोर सिंह के बयान पर गांव के ही विपिन सिंह, गौतम सिंह, सितंबर राम, विनित राम और राजा राम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पुलिस के अनुसार, सभी नामजद आरोपित फिलहाल घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

पूर्व विवाद में लाठी-डंडे से हमला कर दी गई थी हत्या

बताया जाता है कि बीते रविवार की शाम पूर्व के विवाद को लेकर हुए विवाद में आरोपितों ने सत्यदेव सिंह पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.

जल्द गिरफ्तार होंगे सभी आरोपित : थानाध्यक्ष

एमएच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >