सीवान: दरौंदा CHC में 122 गर्भवती महिलाओं की जांच, नि:शुल्क दवाओं के साथ डॉक्टरों ने दिए जरूरी सुझाव

दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 122 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गईं।

Siwan News : प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 122 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के बाद महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं.

सर्दी-खांसी से लेकर रक्तचाप तक की हुई जांच

शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की सर्दी, खांसी, बुखार और रक्तचाप समेत अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गयी. इसके बाद लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान ने महिलाओं के रक्त के नमूने लिये. नमूनों की जांच एचआईवी, हीमोग्लोबिन, शुगर और रक्त समूह समेत अन्य जरूरी मानकों के लिए की गयी. महिलाओं का वजन भी मापा गया.

जांच के बाद चिकित्सकों ने दी जरूरी दवाएं

सभी जांच पूरी होने के बाद चिकित्सकों ने महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया. चिकित्सकों की सलाह के अनुसार गर्भवती महिलाओं के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया. शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना रहा.

पौष्टिक और संतुलित आहार लेने की दी सलाह

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार भारद्वाज ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर नजर रखने में मदद मिलती है.

मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील

डॉ. रजिया सुल्ताना ने मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य स्वस्थ पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी. उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने और समस्या होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की.

शिविर में स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

शिविर में स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार आलम, डॉ. रजिया सुल्ताना, एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >