siwan news. फुटबॉल व कबड्डी में परिवर्तन नरेंद्रपुर की टीम विजेता

मेरा युवा भारत के तत्वावधान में हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

सीवान . मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता सहयोगी युवा मंडल सुरेश यादगार फाउंडेशन, बडहुलिया जीरादेई के बैनर तले परिवर्तन नरेंद्रपुर के प्रांगण स्थित उड़ान खेल मैदान में आयोजित की गयी. इसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग आवासीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय भैंसाखाल के प्राचार्य सुरेश कुमार की उपस्थिति रही. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करता है. इस अवसर पर शिक्षक जयप्रकाश कुमार, देवी भूषण तिवारी, मिथिलेश कुमार, आलोक कुमार सिंह, डॉ संदीप कुमार यादव, अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, बलिंदर यादव, अविनाश कुमार, प्रियंका कुमारी एवं वीरेंद्र कुमार सिंह ने भाग लिया. सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन एवं रिले दौड़ का आयोजन किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में परिवर्तन नरेंद्रपुर की टीम विजेता एवं जामापुर की टीम उपविजेता रही. कबड्डी प्रतियोगिता में परिवर्तन नरेंद्रपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भवराजपुर की टीम उपविजेता रही. बैडमिंटन बालिका वर्ग में पूजा कुमारी विजेता एवं सानिया कुमारी उपविजेता रहीं. वहीं, बालक वर्ग में साहिल कुमार ने प्रथम एवं विशाल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. रिले दौड़ में मोहित, विशाल, शिवम व अरुण की टीम प्रथम, रोहित, अविनाश, युवराज व बिट्टू की टीम द्वितीय तथा रौनक, बंटी, बसंत व ऋतुराज की टीम तृतीय स्थान पर रही. प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को मोमेंटो, शील्ड एवं पदक देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >