सीवान के भगवानपुर हाट में मारपीट की दो घटनाओं में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Siwan News: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. भूमि विवाद और पुराने झगड़े इन घटनाओं के पीछे कारण बताए जा रहे हैं. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

Siwan News: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की दो घटनाओं में पुलिस ने कुल नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. दोनों मामलों में आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

भूमि विवाद में पांच लोगों पर मामला दर्ज

पहली घटना डेहरी गांव की है. यहां भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में झगड़ू महतो के आवेदन पर गांव के जगा राम, राज किशोर राम, सोनू राम सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुराने विवाद में चार लोगों पर प्राथमिकी

दूसरी घटना महमदपुर गांव की है. यहां पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में मिथलेश साह के आवेदन पर गांव के धुरी साह, जीतू साह, आदित्य साह सहित कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >