सीवान के 10 नए डिग्री कॉलेजों में 15 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, सीएम सम्राट वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारंभ

Siwan Degree College : सीवान जिले के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार की सात निश्चय-2 योजना के तहत 10 नए सरकारी महाविद्यालयों में 15 जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू होगा. ओरिएंटेशन कार्यक्रम के जरिए छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों से जोड़ा जाएगा.

Siwan Degree College : सीवान जिले के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार की सात निश्चय-2 (2025-2030) योजना के तहत स्थापित 10 नए सरकारी महाविद्यालयों में 15 जुलाई से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी. इस अवसर पर सभी महाविद्यालयों में सुबह 10 बजे ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, पाठ्यक्रम और करियर के अवसरों से परिचित कराया जाएगा.

15 जुलाई से शुरू होगा नए सरकारी महाविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र

जानकारी अनुसार राज्य सरकार की 'शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य' पहल के तहत सीवान जिले के 10 नवस्थापित सरकारी महाविद्यालयों में 15 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ होगा. सभी महाविद्यालयों में एक साथ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Siwan Degree College : सुबह 10 बजे होगा ओरिएंटेशन कार्यक्रम

जिला प्रशासन के अनुसार सभी महाविद्यालयों में पूर्वाह्न 10 बजे ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना और उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराना है.

इन 10 प्रखंडों में शुरू होंगे नए कॉलेज

जिले के आंदर, हुसैनगंज, दरौंदा, सिसवन, नौतन, दरौली, गुठनी, बसंतपुर, भगवानपुर हाट और लकड़ी नबीगंज प्रखंडों में स्थापित सरकारी महाविद्यालयों में यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया जाएगा.

छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा और करियर की जानकारी

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों, अध्ययन व्यवस्था और भविष्य में उपलब्ध करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. साथ ही उच्च शिक्षा के महत्व पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा.

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

जिला प्रशासन का कहना है कि नए सरकारी महाविद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा. इससे उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

प्रशासन ने लोगों से की भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और आम नागरिकों से अपने-अपने प्रखंड के सरकारी महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

Also Read : सीवान में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत, धान की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish giri

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >