सीवान में बाइक सवार दो अपराधियों ने किया हमला, एक को पकड़कर राइफल छीनी तो दूसरे ने पिस्टल से चला दी गोली

बिहार के नौतन में मकान निर्माण करा रहे अधेड़ को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. गजब की बात यह है कि घायल अधेड़ ने एक अपराधी को राइफल सहित पकड़कर उसकी राइफल छीन ली. इस बीच दूसरे अपराधी ने गोली चला दी.

Bike rider attack: नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता योगी मोड़ के समीप सोमवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने मकान निर्माण करा रहे एक अधेड़ को गोली मारकर घायल कर दिया. हमले के दौरान अधेड़ ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को राइफल समेत पकड़ लिया और उसकी लोडेड राइफल छीन ली. इसी बीच दूसरे अपराधी ने पिस्टल से गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गये. घटना के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गये.

मकान निर्माण के दौरान पहुंचे थे अपराधी

घायल की पहचान सीमावर्ती गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मजिस्टर यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता-जोगीपुर के समीप मकान का निर्माण करा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चलाने का प्रयास किया.

अपराधियों के हमले के दौरान मजिस्टर यादव ने एक अपराधी को राइफल समेत पकड़ लिया. उन्होंने उससे लोडेड राइफल छीन ली. इसी दौरान दूसरे अपराधी ने पिस्टल से गोली चला दी. गोली लगने से मजिस्टर यादव घायल हो गये. इसके बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गये. जाते समय एक अपराधी की लोडेड राइफल वहीं रह गयी.

राइफल और टॉर्च जब्त

घटना की सूचना मिलते ही नौतन और हथुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. नौतन पुलिस ने अपराधियों से छीनी गयी लोडेड राइफल और एक टॉर्च जब्त कर ली. पुलिस घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

हथुआ से गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर

गोली लगने के बाद घायल मजिस्टर यादव को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

थानाध्यक्ष बोले- नहीं मिला लिखित आवेदन

नौतन थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि अपराधियों से छीनी गयी लोडेड राइफल जब्त कर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >