नौतन में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का शेड्यूल जारी, 9 बजे प्रखंड कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

नौतन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के झंडोत्तोलन कार्यक्रम की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी है. विभिन्न सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है. कार्यक्रम 15 अगस्त को सुबह 9 बजे प्रखंड कार्यालय से शुरू होगा.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नौतन प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारणी जारी कर दी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी, नौतन की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार 15 अगस्त 2026, शनिवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, नौतन के परिसर में सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह सह झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है. प्रखंड कार्यालय, नौतन में सुबह 9 बजे, थाना नौतन में 9:20 बजे, स्नातक महाविद्यालय नौतन में 9:35 बजे, मध्य विद्यालय नौतन में 9:45 बजे, बीआरसी कार्यालय में 9:55 बजे, उच्च विद्यालय नौतन में 10:05 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में 10:20 बजे तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय नौतन में 10:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा,


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >