दरौंदा में युवक से मोबाइल झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Siwan News : दरौंदा के जीन बाबा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया. युवक दवा की दुकान से काम कर साइकिल से घर लौट रहा था. इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है.

Siwan News : थाना क्षेत्र के रामसापुर-दरौंदा मार्ग पर जीन बाबा के समीप शनिवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकिल से घर लौट रहे एक युवक से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को दी.

दवा दुकान से काम कर लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक लोपर गांव निवासी रविशंकर कुमार यादव है. वह दरौंदा स्थित एक निजी दवा दुकान में कार्य करता है. शनिवार की शाम रोज की तरह काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान जीन बाबा के पास पीछे से आए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और तेज गति से फरार हो गए.

झपटमारी के बाद इलाके में दहशत

घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और झपटमारी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है. वहीं पीड़ित युवक ने बदमाशों की तलाश कर मोबाइल बरामद करने की मांग की है.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >