एक महीने बाद सकुशल मिली लापता छात्रा, मोतिहारी से बरामद कर परिजनों को सौंपा

Siwan News : लकड़ी नबीगंज से लापता नौवीं की छात्रा सोनी कुमारी उर्फ प्रियांशी एक महीने बाद मोतिहारी से सकुशल मिल गई है. पारिवारिक माहौल से नाराज़ होकर घर छोड़ने वाली छात्रा को कोर्ट में बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

Siwan News : लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के पडौली बलीटोला गांव से करीब एक महीने पहले लापता हुई नौवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने मोतिहारी से सकुशल बरामद कर लिया. न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. छात्रा के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है.

कोचिंग जाने के दौरान हुई थी लापता

जानकारी के अनुसार, पडौली बलीटोला निवासी वर्मा चौधरी की 14 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी उर्फ प्रियांशी कुमारी 17 जून की सुबह कोचिंग के लिए घर से निकली थी. रास्ते में पडौली-नबीगंज मार्ग स्थित एक पोखर के पास उसकी साइकिल और तीन कॉपियां मिली थीं, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए लकड़ी नबीगंज थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

मोतिहारी के गांधी मैदान इलाके से हुई बरामद

मामले की जांच के दौरान थानाध्यक्ष सविता कुमारी और अनुसंधानकर्ता संजय कुमार सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को मोतिहारी के गांधी मैदान क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया.

पारिवारिक माहौल से नाराज होकर छोड़ा था घर

पूछताछ में छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह घर के पारिवारिक माहौल से नाराज होकर स्वयं घर छोड़कर चली गई थी. मोतिहारी पहुंचने के बाद वह गांधी मैदान के पास फुटपाथ पर रह रही थी.

कोर्ट में बयान के बाद परिजनों को सौंपा

पुलिस ने छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज कराया. इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया. छात्रा के सकुशल घर लौटने से परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >