सीवान: छात्र आंदोलन में पत्रकारों और पुलिस पर हमले की BJP नेता डॉ. प्रफुल्ल राज पांडेय ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रफुल्ल राज पांडेय ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई अभद्रता और हिंसा की कड़ी निंदा की है. उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सीवान: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाणिज्य प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रफुल्ल राज पांडेय ने छात्र आंदोलन के दौरान पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के साथ हुई कथित अभद्रता, मारपीट और हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में कानून हाथ में लेना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

डॉ. पांडेय ने कहा कि पत्रकारों पर हमला करना और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है. उनके अनुसार, जो लोग छात्र होने का दावा करते हुए हिंसा, अराजकता और तोड़फोड़ का सहारा लेते हैं, वे छात्र राजनीति की गरिमा को धूमिल करते हैं.

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल सभी दोषियों की निष्पक्ष पहचान कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट सहित अन्य सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से भविष्य में कोई भी व्यक्ति आंदोलन की आड़ में हिंसा फैलाने का दुस्साहस नहीं करेगा.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish giri

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >