सीवान के मैरवा में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का आरोप, विरोध पर दादा से मारपीट

सीवान के मैरवा में एक 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और उसके दादा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. मामले में युवक ने प्रेम प्रसंग की बात कही है, जिसे किशोरी ने नकारा है. पुलिस जांच कर रही है.

Marwa Thana: मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर उसके दादा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर किशोरी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आवेदन के अनुसार, किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर पूरब नहर के बांध पर बकरी चरा रही थी. इसी दौरान बाइक से एक युवक वहां पहुंचा और नौतन जाने का रास्ता पूछा. किशोरी ने उसे रास्ता बताया. आरोप है कि युवक कुछ दूर जाने के बाद वापस लौट आया और सुनसान स्थान देखकर किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा.

शोर सुनकर दादा पहुंचे

किशोरी के शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रहे उसके दादा मौके पर पहुंचे. आवेदन के अनुसार, उन्होंने किशोरी को युवक से बचाया. इस दौरान युवक द्वारा उसके दादा के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गयी.

युवक ने पुलिस से प्रेम प्रसंग की बात कही

थाने पहुंचने के बाद युवक ने पुलिस के समक्ष प्रेम प्रसंग की बात कही. हालांकि, किशोरी ने प्रेम प्रसंग होने से इनकार किया है. दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सीएम सम्राट आज बेगूसराय समेत कई इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे, बिहार में कई नदियां लाल निशान के पार, बाढ़ से बिगड़े हालात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >