सीवान के मैरवा कॉलेज में शिक्षकों की उपस्थिति पर विवाद, छात्रों ने प्राचार्य से की शिकायत

मैरवा के हरिराम महाविद्यालय में प्रोफेसरों की अनुपस्थिति पर छात्रों ने मोर्चा खोला। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।

Siwan News: मैरवा स्थित हरिराम महाविद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर विवाद सामने आया है. छात्र नेता वेद प्रकाश चौहान के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार प्रसाद से मुलाकात की और शिक्षकों की कथित अनियमितता को लेकर आपत्ति जतायी.

नियमित कक्षाएं नहीं चलने का छात्रों ने लगाया आरोप

छात्रों का आरोप है कि कई प्रोफेसर नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं आते हैं. आरोप है कि अनुपस्थित रहने के बावजूद कुछ शिक्षक बाद में आकर पूर्व की तारीखों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर लेते हैं. इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं.

बिना सूचना शिक्षकों के अनुपस्थित रहने का आरोप

छात्रों ने कहा कि कई नियमित शिक्षक बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहते हैं. इससे महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है. छात्रों ने प्राचार्य से मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

जांच के बाद कार्रवाई का प्राचार्य ने दिया भरोसा

प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार प्रसाद ने छात्रों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की उपस्थिति से संबंधित शिकायतों की जानकारी संबंधित विभाग को भेजी जायेगी. उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई शिक्षक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. साथ ही छात्रों की नियमित कक्षाएं सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जायेगा.

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

छात्र नेता वेद प्रकाश चौहान ने कहा कि छात्र संगठन पहले भी शिक्षकों की मनमानी और महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुका है. लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं हुई और नियमित कक्षाएं शुरू नहीं करायी गयीं, तो छात्र संगठन महाविद्यालय परिसर में आंदोलन और प्रदर्शन करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >