सीवान: नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय छात्रा के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में छात्रा की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर गुहार लगाई है. हालांकि आवेदन के 24 घण्टे बाद भी महिला थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई हैं.
उन्होंने कहा हैं कि 21 जुलाई को अपने घर के आंगन में सुबह 6 बजे सफाई कर रही थी, तभी हमारे गांव के तीन से चार की संख्या में लोग घर में पहुंच गए और मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत हरकत करने लगे.
यह देखकर मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे भी निर्वस्त्र कर दिया गया. छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि इसके पहले भी मेरे पुत्री के साथ गलत हरकत यह सभी कर चुके हैं.
लोक लाज और इन लोगों के द्वारा मार पीट करने के भय से हम लोग विरोध नहीं कर पाते थे. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच की जा रही है.
