सीवान: महाराजगंज पहुंचे डीएम विजय कुमार मीणा, विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा

डीएम विजय कुमार मीणा ने महाराजगंज प्रखंड कार्यालय का दौरा कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई.

Public Grievance Redressal: डीएम विजय कुमार मीणा शनिवार को पहली बार महाराजगंज प्रखंड कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की.

पौधा देकर डीएम का किया गया स्वागत

डीएम के महाराजगंज पहुंचते ही बीडीओ, सीओ, ईओ और बीईओ ने पौधा देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद डीएम ने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया. बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई.

जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा. उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली और छोटी बैठक है. आगे विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय एवं सहयोग से टीम के रूप में काम करें, तभी विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है. संवाद के माध्यम से समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनका समाधान भी आसानी से संभव होता है.

समय-सीमा के भीतर समस्याओं के निष्पादन पर जोर

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक में सड़क, नाला, पेयजल, सफाई, बिजली सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

योजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश

डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में डीडीसी अभिजीत सिंह, एसडीओ अनीता सिन्हा, बीडीओ बिंदु कुमार, ईओ डॉ. विपिन कुमार, बीईओ राजकिशोर उपाध्याय, सीओ जितेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >