डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में महाराजगंज में कैंडल मार्च, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

सीवान में डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में महाराजगंज नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

सीवान: डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को महाराजगंज नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कर्मचारियों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

स्वच्छता पदाधिकारी के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च

नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी सोनाली छाया के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए. सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

लगातार घटनाओं से कर्मचारियों में बढ़ी असुरक्षा

कर्मचारियों ने कहा कि पिछले दो महीनों के भीतर दो कार्यपालक पदाधिकारियों की हत्या की घटनाओं ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर कर रख दिया है. ऐसी घटनाओं के कारण कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने सरकार से मांग की कि कार्यपालक पदाधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना भय के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें.

दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

कैंडल मार्च में शामिल कर्मचारियों ने हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित सुनवाई तथा दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की.

उन्होंने कहा कि अपराधियों को सख्त सजा मिलने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी और अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा.

सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील

नगर पंचायत कर्मियों ने हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग दोहराई.

ये रहे शामिल

कैंडल मार्च में प्रत्यूष कुमार गौतम, संजीव कुमार, रवि आदर्श, सिपाही मांझी, टुनटुन प्रसाद, शंकर जी सहित नगर पंचायत के कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >