करसौत पैक्स चुनाव 2026: बीडीओ-सीओ ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

करसौत पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पेयजल, बिजली, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

Kursaut PACS Election: दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के करसौत पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी और अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने संयुक्त रूप से करसौत पैक्स के मतदान केंद्र (बूथ) का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथ पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इसमें मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, रैंप, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी गयी. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रशासन की प्राथमिकता

बीडीओ शिम्पी कुमारी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है. वहीं, सीओ वेद प्रकाश नारायण ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट चार्ट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

इस मौके पर बीईओ सौरभ सुमन एवं प्रखंड के कई अन्य कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >