जयप्रकाश विश्वविद्यालय: बीएड अंतिम वर्ष परीक्षा 2026 का फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, 14 जुलाई तक करें आवेदन

Siwan News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने B.Ed. अंतिम वर्ष, सत्र 2024-26 परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है. योग्य विद्यार्थी 14 जुलाई तक वेबसाइट पर फॉर्म भरें. कॉलेजों को 16 जुलाई तक सभी फॉर्म व शुल्क जमा कराने का कड़ा निर्देश है.

Siwan News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड अंतिम वर्ष, सत्र 2024-26 परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र (फॉर्म) भरने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी योग्य विद्यार्थी 14 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरेंगे.

कॉलेजों को मिला कड़ा निर्देश

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को उसके भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित महाविद्यालय में जमा करना होगा. विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों को कड़ा निर्देश दिया है कि वे 16 जुलाई तक सभी परीक्षा प्रपत्र एवं परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय मुख्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें.

2445 रुपये परीक्षा शुल्क तय

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड अंतिम वर्ष की इस परीक्षा के लिए कुल 2445 रुपये का परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा. परीक्षा प्रपत्र के साथ छात्रों को बीएड प्रथम वर्ष का अंकपत्र (मार्कशीट), प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड), विश्वविद्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र (रजिस्ट्रेशन कार्ड) तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक अभिलेख संलग्न करना पूरी तरह अनिवार्य होगा.

विवरण सही भरने की हिदायत

विश्वविद्यालय ने गाइडलाइन जारी कर स्पष्ट किया है कि आवेदन भरते समय विद्यार्थी अपने सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण बेहद सावधानीपूर्वक दर्ज करें. छात्रों को विशेष रूप से अपनी विश्वविद्यालय पंजीयन संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) बिल्कुल सही अंकित करने की हिदायत दी गई है, ताकि एडमिट कार्ड जारी होने या परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या उत्पन्न न हो.

अंतिम तिथि का न करें इंतजार

सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने की अपील की गई है. विश्वविद्यालय का कहना है कि 14 जुलाई के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म ससमय भर लें.

Also Read: सीवान: एससी-एसटी केस में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, एक माह में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish giri

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >