कबड्डी में जीरादेई व आंदर का दबदबा

शिक्षा व खेल तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को खेल भवन में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

सीवान. शिक्षा व खेल तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को खेल भवन में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों से खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया. जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिलास्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालयों से काफी बढ़कर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. अंडर-16 के ही तरह अंडर-14 में भी खिलाड़ी खेल के मैदान में अपनी खेल प्रतिभा दिखा रहे हैं. एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद में बड़हरिया के अनुराग कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान दरौली के अनूप कुमार व तृतीय स्थान मोहम्मद समीर अली पचरुखी ने प्राप्त किया. वहीं क्रिकेट बॉल थ्रो में बड़हिरया के साहिल कुमार ने प्रथम, रघुनाथपुर के रोहित कुमार राम ने द्वितीय व तृतीय स्थान गोल्डन राजभर दरौली ने प्राप्त किया. कबड्डी में बालक वर्ग में भगवानपुर हाट की टीम ने दरौली प्रखंड की टीम से पांच अंकों से पराजित हुई. गोरेयाकोठी ने दरौंदा को चार अंकों से पराजित किया. नौतन ने पचरुखी को 18 अंकों से पराजित किया. वही आंदर ने एक तरफा मैच में 16 अंकों से बड़हरिया को पराजित किया. बालिका वर्ग के कबड्डी में आंदर ने बड़हरिया को 25 अंकों से पराजित किया. हसनपुरा ने हुसैनगंज को चार अंकों से पराजित किया. दरौली प्रखंड ने भगवानपुरहाट को 20 अंकों से पराजित किया. गोरेयाकोठी ने दरौंदा को सात अंकों से पराजित किया. रेफरी के रूप में मनोरंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, मो. असलम, सहित संजय कुमार दुबे, विजय प्रताप सिंह, अरविंद शंकर, बृजेश कुमार, बाल्मीकि कुमार ओझा, शिवेंद्र कुमार, अजय कुमार, सुशीला कुमारी, ममता कुमारी, रजनीश सिंह, रूपेश गुप्ता सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रवि गुप्ता, हरिकांत कुमार, राम ख्याल सिंह, अंकित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >