अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीवान में गूंजा योग का संदेश, मैराथन दौड़ और योगाभ्यास में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिलेभर में योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.

सीवान से विवेक कुमार सिंह और अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
International Yoga Day 2026:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिलेभर में योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. शहर से लेकर गांव तक लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया. कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

Siwan News: विभिन्न स्थानों पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

शहर के गांधी मैदान, पुलिस लाइन, वीएम उच्च विद्यालय, पंच मंदिरा पोखरा तथा दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज सहित कई स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया. प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों की जानकारी दी.

लोगों ने किया योगाभ्यास

योगाभ्यास के दौरान ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित अन्य उपयोगी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षकों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का भी प्रभावी माध्यम है.

गांधी मैदान से निकली मैराथन दौड़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। दौड़ गांधी मैदान से प्रारंभ होकर गोपालगंज मोड़ तक गई और वहां से वापस गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई.

पूरे उत्साह के साथ प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी कर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. मैराथन प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच महिला और शीर्ष पांच पुरुष प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

योग क्यों है जरूरी?

विशेषज्ञों के अनुसार योग शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद करता है. नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है. योग और प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति मानसिक शांति, एकाग्रता और शारीरिक सक्रियता बनाए रख सकता है.

नियमित योग करने के क्या हैं लाभ?

  • शरीर को लचीला और सक्रिय बनाए रखने में सहायता मिलती है.
  • मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है.
  • ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है.
  • प्राणायाम से श्वसन क्रियाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है.
  • नियमित व्यायाम और योग से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलती है.

Also Read: सीवान में आज NEET UG पुनर्परीक्षा, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, सेंटर पर जाने से पहले समझ लें पूरी गाइडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >