सीवान में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत, धान की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार

Siwan Paddy Transplanting : सीवान जिले में हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है.

Siwan Paddy Transplanting : सीवान जिले में शनिवार देर रात हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है, वहीं खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है. किसान परिवार के साथ खेतों में उतरकर रोपाई में जुट गए हैं और कृषि विशेषज्ञों ने भी इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया है.

Siwan Weather Update : झमाझम बारिश से बदला मौसम

शनिवार देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद सीवान जिले का मौसम सुहावना हो गया. तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. रविवार सुबह से चल रही ठंडी पुरवा हवा ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया.

Siwan Paddy Transplanting : खेतों में तेज हुई धान की रोपनी

पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है. इसका सीधा फायदा किसानों को मिला है. रविवार सुबह से जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसान परिवार के साथ खेतों में उतरकर धान की रोपनी में जुट गए. खरीफ खेती ने अब रफ्तार पकड़ ली है.

किसानों ने जताई बेहतर पैदावार की उम्मीद

किसान केदारनाथ गिरी, ब्रीजानन्द यादव और सुदामा कुशवाहा ने बताया कि समय पर हुई बारिश से सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है. उनका कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम अनुकूल रहा और बीच-बीच में अच्छी बारिश होती रही तो जिले में धान की रोपनी समय पर पूरी हो जाएगी और बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

कृषि विशेषज्ञ ने बताया बारिश को लाभदायक

कृषि विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र गिरी ने बताया कि खरीफ फसलों के लिए वर्तमान बारिश बेहद लाभदायक है. इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, सिंचाई की लागत कम होगी और खेती के कार्यों में तेजी आएगी.

किसानों में बढ़ा उत्साह

लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. समय पर मानसून सक्रिय होने से खेती को नई गति मिली है. इससे न केवल उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है, बल्कि किसानों का अतिरिक्त सिंचाई खर्च भी कम हो सकता है.

Also Read : सीवान : दरौंदा में खेतों में लौटी रौनक, धान की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu dwivedi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >