घाट व पार्क का आज स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन

शहर के पंचमंदिरा पोखरा में जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत निर्मित घाट व पार्क का उद्घाटन मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा किया जायेगा. नगर परिषद द्वारा इस परियोजना पर कुल 62.51 लाख रुपये व्यय किये गये हैं.

प्रतिनिधि,सीवान. शहर के पंचमंदिरा पोखरा में जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत निर्मित घाट व पार्क का उद्घाटन मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा किया जायेगा. नगर परिषद द्वारा इस परियोजना पर कुल 62.51 लाख रुपये व्यय किये गये हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेंपी देवी करेंगी. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीवान की सांसद विजय लक्ष्मी देवी, स्थानीय विधायक अवध बिहारी चौधरी, विधान पार्षद विनोद जायसवाल एवं अफाक अहमद, उप मुख्य पार्षद किरण कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता तथा वार्ड पार्षद नीरज पटेल उपस्थित रहेंगे.नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, पंचमंदिरा पोखरा क्षेत्र में घाट और पार्क के निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिलेगा, बल्कि जल संरक्षण के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी. इधर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने निरीक्षण कर कई निर्देश भी दे चुके हैं.जिसमें बिजली का पोल को किनारे शिफ्ट करवाना,पोखरा के चारों तरफ चहारदिवारी, घाट का निर्माण, ग्रिल लगवाना, पार्क की व्यवस्था, आकर्षक ढंग से वृक्षारोपण करवाना ,आमजनों विशेष कर वृद्ध-जनों ,महिलाओं के बैठने हेतु आरामदायक कुर्सी बनवाना ,बच्चों के खेलने हेतु पार्क तथा कसरत करने हेतु जिम निर्माण के साथ सुधा मिल्क पार्लर हेतु निर्माण कार्य आदि प्रमुखता से शामिल हैं.स्वास्थ्यवर्धन हेतु सुबह शाम टहलने हेतु पाथवे का निर्माण के साथ-साथ गेट लगवाने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया.पार्क के चारों तरफ रेलिंग के साथ आकर्षक लाइटिंग करवाने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पोखरा के चारों तरफ पौधारोपण के साथ-साथ आकर्षक ढंग से विभिन्न जानवरों की प्रतिकृति एवं झरना का निर्माण करवाया जायेगा. प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य करवाने के साथ-साथ अतिक्रमण हटवाने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >