सीवान: 7 अगस्त से लापता है सतीश, दो सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग, घर लौटने की राह देख रहे परिजन

एमएच नगर थाना क्षेत्र से 36 वर्षीय सतीश कुमार राम सात अगस्त से लापता हैं. दो हफ़्ते से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है. उनकी पत्नी, बच्चे और मां घर वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं.

Missing Person Search: एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी टोला टोटहा निवासी 36 वर्षीय सतीश कुमार राम, पिता हरिशंकर राम, बीते सात अगस्त से घर से लापता हैं. काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी सतीश के सकुशल घर नहीं लौटने से परिजन चिंतित हैं और उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

सात अगस्त को घर से निकले, फिर नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार सतीश सात अगस्त को घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे. परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों सहित आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका.

पत्नी, बच्चों और वृद्ध मां को घर वापसी का इंतजार

सतीश की पत्नी राजपति देवी, तीन पुत्रियां, एक पुत्र तथा वृद्ध मां मैना देवी उनकी घर वापसी की राह देख रहे हैं. परिजनों के अनुसार सतीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उनके अचानक लापता होने से पूरा परिवार परेशान है और लगातार उनकी तलाश कर रहा है.

एमएच नगर थाना में दिया गुमशुदगी का आवेदन

घटना को लेकर परिजनों ने एमएच नगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर सतीश की तलाश करने की गुहार लगाई है. पुलिस से सतीश के संबंध में जानकारी जुटाने और उन्हें जल्द खोजने की मांग की गयी है.

जानकारी मिलने पर पुलिस या परिजनों को दें सूचना

परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि सतीश कुमार राम के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल उनके परिजनों या स्थानीय पुलिस को सूचित करें. परिजन उनके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >