सीवान के हसनपुरा में निर्वाचन साक्षरता अभियान, छात्रों और ग्रामीणों को मतदान के अधिकार की दी जानकारी

हसनपुरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना था.

Election Literacy: हसनपुरा प्रखंड के अरजल मन्द्रापाली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को निर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के अधिकार तथा लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. अभियान का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना था.

मतदान के अधिकार की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक बसंत कुमार ने किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. मतदान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने लोगों से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने विवेक के आधार पर मतदान करने की अपील की.

विद्यार्थी परिवार और समाज को भी कर सकते हैं जागरूक

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों में बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमता का विकास होता है. विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी मिलने से वे अपने परिवार और समाज के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक कर सकते हैं.

शिक्षक और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिक्षक रंजीत कुमार, अब्दुल वासित, रईशा अहमद, कुमारी शीतल निगम, अमिता वर्मा, तारकेश्वर प्रसाद और ओमप्रकाश यादव सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >