सीवान के हसनपुरा में 16 अगस्त को भोजपुरी पुनर्जागरण मंच का सम्मेलन, तैयारियां तेज

हसनपुरा नगर पंचायत में 16 अगस्त को भोजपुरी पुनर्जागरण मंच का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां ज़ोरों पर हैं. इस सम्मेलन में भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा होगी.

Bhojpuri Renaissance Forum: हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा में आगामी 16 अगस्त को भोजपुरी पुनर्जागरण मंच का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. हसनपुरा स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

सम्मेलन के आयोजक डॉ. धनंजय कुमार सिंह, निवेदक सह जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह तथा व्यवस्थापक अनिल शर्मा और ऋषिदेव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. साथ ही भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी.

जनगणना में मातृभाषा के रूप में भोजपुरी दर्ज कराने पर जोर

सम्मेलन में जनगणना के दौरान मातृभाषा के कॉलम में भोजपुरी का उल्लेख कराने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने, प्रत्येक पंचायत में कमेटी गठित करने तथा भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया जाएगा.

इसके अलावा भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया जाएगा. आयोजकों ने लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >