सीवान के गुठनी में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, सरकारी दर पर खाद बिक्री का निर्देश

सीवान के गुठनी प्रखंड मुख्यालय में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों को सरकारी निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पाश मशीन से बिक्री सुनिश्चित करने और किसानों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया।

Siwan News: गुठनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार की दोपहर उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने की. इसमें किसानों को निर्धारित सरकारी मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, बिक्री में पारदर्शिता लाने और उर्वरक विक्रेताओं की जवाबदेही तय करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गयी.

सरकारी दर पर ही किसानों को मिले उर्वरक

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह की जालसाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को सरकारी निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाये. साथ ही पॉश मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित करने को कहा.

दुकानदारों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं

बैठक के दौरान खुदरा उर्वरक दुकानदारों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं. दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जिला वितरक की ओर से उन्हें 280 रुपये में उर्वरक उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा अन्य उर्वरकों की बिक्री के लिए भी दबाव बनाया जाता है. दुकानदारों ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की.

किसानों की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण

समिति की बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर सहमति बनी. प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. प्रखंड में बड़ी संख्या में किसान खेती पर निर्भर हैं, इसलिए उन्हें समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना जरूरी है.

पॉश मशीन से बिक्री पर विशेष जोर

बैठक में निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बिक्री, बिक्री में पारदर्शिता, किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर विशेष रूप से चर्चा हुई. अधिकारियों ने पॉश मशीन के माध्यम से उर्वरक बिक्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अधिकारी और उर्वरक विक्रेता रहे मौजूद

बैठक में बीडीओ नवनीत नमन, प्रखंड तकनीकी सहायक कृष्णानंद सिंह, एटीएम राम प्रताप चंद, कृषि समन्वयक मृत्युंजय सिंह, अभिषेक यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू राम समेत दर्जनों उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >