सीवान: हसनपुरा में दाहा नदी में बहे उमा सहनी का एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने शुरू किया क्रियाकर्म

सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के बसंत नगर गांव में दाहा नदी की तेज धारा में बहकर लापता हुए 60 वर्षीय उमा सहनी का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. लगातार खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने से परिजनों की उम्मीदें अब टूटने लगी हैं.

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के बसंत नगर गांव में दाहा नदी की तेज धारा में बहकर लापता हुए 60 वर्षीय उमा सहनी का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है.

लगातार खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने से परिजनों की उम्मीदें अब टूटने लगी हैं.

परिजनों ने पुतला जलाकर शुरू किया क्रियाकर्म

कई दिनों तक इंतजार और तलाश के बाद परिजनों ने सामाजिक परंपरा के अनुसार शुक्रवार को उमा सहनी का पुतला जलाकर क्रियाकर्म शुरू कर दिया.

इस दौरान परिवार और गांव में शोक का माहौल बना रहा. परिजनों का कहना है कि परिवार के मुखिया के लापता होने से उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.

चार पुत्र और चार पुत्रियों के पिता थे उमा सहनी

बताया जाता है कि उमा सहनी के परिवार में चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं. इनमें दो पुत्र और एक पुत्री अब भी अविवाहित हैं.

परिवार के मुखिया के अचानक लापता होने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

नाव निकालने के दौरान हुआ था हादसा

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उमा सहनी नदी किनारे पानी में डूबी अपनी नाव को जलकुंभी हटाकर निकालने का प्रयास कर रहे थे.

इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दाहा नदी की तेज धारा में बह गए.

कई दिनों तक चला खोज अभियान

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों, मोटरबोट चालकों और प्रशासन की ओर से कई दिनों तक नदी में खोज अभियान चलाया गया, लेकिन उमा सहनी का कोई पता नहीं चल सका.

घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. वहीं परिजन अब भी किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए हैं.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umashankar ram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >