भादा खुर्द गांव में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा खुर्द गांव के समीप स्थित जीन बाबा स्थान के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय महेश गिरी की मौके पर ही मौत हो गई. वह भादा खुर्द गांव के ही निवासी थे और सुबह शौच के लिए घर से निकले थे.

प्रतिनिधि, सीवान . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा खुर्द गांव के समीप स्थित जीन बाबा स्थान के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय महेश गिरी की मौके पर ही मौत हो गई. वह भादा खुर्द गांव के ही निवासी थे और सुबह शौच के लिए घर से निकले थे. परिवार के सदस्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की सुबह कोहरा अधिक थी. जिस कारण सड़क ज्यादा दूर तक नही दिख पा रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.मृतक के पुत्र ने दावा किया कि टक्कर एक स्कॉर्पियो से लगी थी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. चालक की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं पुलिस इधर इस घटना के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. ताकि स्कॉर्पियो और उसके चालक का पता लगाया जा सके. ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण ऐसी दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा, स्पीड ब्रेकर और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की हैं .इधर घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.महेश गिरी के परिजन न्याय की उम्मीद में पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की हैं. बोले थानाध्यक्ष मामले की जांच की जा रही है घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उपेंद्र कुमार सिंह,थानाध्यक्ष, मुफस्सिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >