एक से 105 केंद्रों शुरू होगी गेहूं की खरीद

किसानों से गेहूं खरीद को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है.खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने रबी विपणन मौसम में गेहूं क्रय करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. गेहूं खरीद को लेकर 105 पैक्स व व्यापार मंडलों का चयन किया गया है. जहां गेहूं की खरीदारी की जायेगी. एक अप्रैल से 15 जून तक जिले में गेहूं की खरीदारी करने के लिए तिथि निर्धारित की गयी है.

प्रतिनिधि,सीवान किसानों से गेहूं खरीद को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है.खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने रबी विपणन मौसम में गेहूं क्रय करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. गेहूं खरीद को लेकर 105 पैक्स व व्यापार मंडलों का चयन किया गया है. जहां गेहूं की खरीदारी की जायेगी. एक अप्रैल से 15 जून तक जिले में गेहूं की खरीदारी करने के लिए तिथि निर्धारित की गयी है. पैक्स को सख्त हिदायत दी गई कि गेहूं अच्छी वेराइटी की होनी चाहिए ताकि राज्य खाद्य निगम को देने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो.निबंधन कराने वाले किसानों को ही गेहूं की खरीदारी की जायेगी. चयनित पैक्स को गेहूं की खरीदारी के लिए लक्ष्य निर्धारित की गई है. डीएम के माध्यम से प्रथम चरण में चयनित पैक्स को लक्ष्य निर्धारित किया गया है.प्रति पैक्स को एक-एक लॉट गेहूं की खरीद करने का निर्देश दिया गया है. एक लॉट में 290 क्विंटल गेहूं की खरीदारी होगी. प्रति क्विंटल 2425 रूपये भुगतान किया जायेगा.निर्धारित समय के अंदर किसानों को भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है. सरकार के निर्देशानुसार किसानों से गेहूं खरीद के लिए जिला सहकारिता विभाग द्वारा क्रय केंद्रों का चयन किया गया है. सभी चैयनित समितियां को सीवान सेंट्रल को आपरेटिव बैंक से सीसी ऋण मिलेगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीदारी शुरू कर दी जायेगी.उन्होंने बताया कि किसानों से गेहूं खरीद के लिए समितियां का चयन हो गया है. गेहूं बेचने वाले किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर राशि भेज दी जायेगी.डीसीओ ने बताया कि जिले के किसानों से भी अपील की गई है कि सरकारी क्रय केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा लें. उन्होंने बताया कि जो किसान विभाग के पोर्टल पर अपना निबंधन करायेंगे, उन्ही किसानों से सरकारी क्रय केंद्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >