दो दिनों से गायब युवक का मिला शव

दो दिनों से गायब युवक लक्ष्मीपुर सिसवन ढाला निवासी किशन कुमार का शव शुक्रवार को पुलिस ने नगर थाना के इस्लामियां नगर चंवर से बरामद किया. अपराधियों ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या की है और उसके बाद ईट से मारकर चेहरा को कुचल दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रतिनिधि, सीवान. दो दिनों से गायब युवक लक्ष्मीपुर सिसवन ढाला निवासी किशन कुमार का शव शुक्रवार को पुलिस ने नगर थाना के इस्लामियां नगर चंवर से बरामद किया. अपराधियों ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या की है और उसके बाद ईट से मारकर चेहरा को कुचल दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम घर से किशन कुमार सिसवन ढाला के पास बाइक से गया था. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब घर नहीं लौटा तो मां ने ढूंढना शुरू किया. आसपास के लोगों ने भी इधर-उधर ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. गुरुवार को भी पूरे दिन किशन को ढूंढा गया, लेकिन वह नहीं मिला. शुक्रवार की सुबह 10 बजे इस्लामिया नगर चंवर में शव होने की जानकारी लोगों ने परिजनों को दी. परिजन मौके पर पहुंच शव देख नगर थाना को सूचना दी. नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि शव देखने से यह प्रतीत होता है कि अपराधियों ने चेहरे पर ईट से वार किया है. गले पर भी निशान है. परिजनों से पूछताछ किया गया है, लेकिन कोई सटीक जानकारी अभी नहीं मिला है. वहीं एसपी अमितेश कुमार ने घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की. दुकान चला कर करता था परिवार का पालन पोषण किशन लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर के पास किराये के मकान में रहता था. मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान चलाता था. जिससे परिवार का पालन पोषण करता था. किशन ही परिवार का एकमात्र कमाओ सदस्य था. परिजनों ने नहीं दिया था गायब होने की जानकारी किशन के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दिया था. इसकी सूचना पुलिस को देने ही वाले थे. तब तक शव मिलने की सूचना मिली. किशन एक भाई और एक बहन है. इधर किशन की मौत के बाद मां पुत्र की याद में रोते रोते अचेत हो जा रही है. एफएसएल की टीम ने सैंपल किया इकट्ठा- किशन की मौत के बाद मामले की गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष राजु कुमार ने मामले की गहनता से जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया. जहां मौके पर पहुंची फारेंसिक लेबोरेट्री की तीन सदस्यीय टीम ने घटना स्थल से खून सहित अन्य जरूरी सैंपल लेकर अपने साथ चली गयी. मामले में नगर इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. युवक का शव बरामद किया गया था. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दी गई है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >