सीवान में कृषि टास्क फोर्स की बैठक, खरीफ फसल आच्छादन समेत योजनाओं की समीक्षा

सीवान समाहरणालय में जिला कृषि टास्क फोर्स एवं आत्मा शासी परिषद की बैठक हुई. खरीफ 2026, बीज वितरण, डिजिटल क्रॉप सर्वे और पीएम किसान योजना की समीक्षा की गयी.

सीवान: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स एवं आत्मा शासी परिषद की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई, जिसमें कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी.

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला उद्यान पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी महाराजगंज, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, सारण नहर प्रमंडल महाराजगंज के कार्यपालक अभियंता, कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुरहाट के कार्यक्रम समन्वयक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

खरीफ फसल आच्छादन और बीज वितरण की हुई समीक्षा

समीक्षा के दौरान वर्षापात की स्थिति, खरीफ 2026 में फसल आच्छादन, बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बिहार कृषि ऐप, मिट्टी जांच तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अलावा उद्यान एवं आत्मा योजना की भी समीक्षा की गयी.

बैठक में सहकारिता, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य तथा लघु सिंचाई विभागों के कार्यों की भी जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया.

योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले को प्राप्त वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों के अनुरूप सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए. अधिकारियों से कहा गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके.

Also Read: सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >