siwan news. किसान सलाहकार समिति कि बैठक में योजनाओं को धरातल पर उतारने की चर्चा

बैठक में सदस्यों के आलावे कृषि विभाग से जुड़े कृषि सलाहकार, एटीएम, बीटीएम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए

दरौंदा. गुरुवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कृषि सभागार में प्रखंड किसान सलाहकार समिति का बैठक हुई. सर्वप्रथम इस नई कमेटी का एक दूसरे से परिचय कराया गया. बैठक का संचालन लेखपाल राकेश कुमार मिश्रा ने किया. इस बैठक में सदस्यों के आलावे कृषि विभाग से जुड़े कृषि सलाहकार, एटीएम, बीटीएम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कृषि विभाग की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, इस सब को धरातल पर उतरा जाएगा. बैठक में मौजूद कृषि समन्वय को कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. बीज वितरण, यंत्रीकरण, मिट्टी जांच, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना एवं आत्मा से जुड़े कार्यक्रम, किसान प्रशिक्षण समूह का गठन एवं अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया. बैठक में आगे की रणनीति पर विस्तृत सभी सदस्यों के बीच विमर्श हुआ. बैठक में सदस्य अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, परमात्मा राम, गौतम महतो, मधेश कुमार, मुकेश कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह, राजीव रंजन सिंह, कृषि समन्वयक रवि कुमार राय, अभय कुमार, नवल किशोर, संजय कुमार चौरसिया, एटीएम आकाश कुमार, बी टी एम कविता कुमारी, किसान सलाहकार बलवंत राम, संजय कुमार सिंह, उर्मिला कुमारी, अनिल कुमार, राजेश कुमार, विद्या कुमार, पंकज कुमार यादव एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >